फोटो गैलरी

Hindi Newsजयप्रकाश शामिल हुए भाजपा की नाव पर

जयप्रकाश शामिल हुए भाजपा की नाव पर

सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता के भाजपा में शामिल हो जाने पर सिमरिया और चतरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले कई नेताओं की धड़कनें तेज हो गयी...

जयप्रकाश शामिल हुए भाजपा की नाव पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Aug 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता के भाजपा में शामिल हो जाने पर सिमरिया और चतरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले कई नेताओं की धड़कनें तेज हो गयी है। इस बात की चर्चा पूर्व से हो रही थी कि श्री भोक्ता की भाजपा से नजदीकिया बढ़ रही है, और वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वैसे सिमरिया विधायक के भाजपा में शामिल हो जाने से इस चर्चा पर तो विराम लग ही चुका है, पर लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर श्री भोक्ता किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

अगर वे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं तो इस विधान सभा क्षेत्र से पार्टी टिकट का दावेदारी करने वाले सुजित भारती, उज्जवल दास, किसून दास, और योगेन्द्र नाथ बैठा, गणेश गंझू का राजनीतिक भविष्य क्या होगा। अगर उन्हें चतरा विधानसभा से टिकट दिया जाता है तो पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और सुबेदार पासवान की हसरतों का क्या होगा। बहरहाल भाजपा सूत्रों का कहना है कि जयप्रकाश सिमरिया से ही चुनाव लड़ेंगे। सिमरिया विधायक के भाजपा में शामिल हो जाने से झाविमो कार्यकर्ता उदास नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें