फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभा घेराव में भाग लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

विधानसभा घेराव में भाग लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

इचाक प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कमेटी की बैठक गौतम नारायण सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को हुई। बतौर मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक सुनील कुमार साहू उपस्थित थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर...

विधानसभा घेराव में भाग लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Aug 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

इचाक प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कमेटी की बैठक गौतम नारायण सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को हुई। बतौर मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक सुनील कुमार साहू उपस्थित थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की सलाह दी।

साथ ही पांच अगस्त को विधानसभा घेराव में प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। मौके पर सत्यनारायण सिंह, सुनील मेहता, निरंजन मेहता, दयानंद यादव, दीपक गिरि, बालेश्वर राम, रजनी शर्मा, रामवृक्ष यादव, संजय यादव, रत्नेश अग्रवाल, महेंद्र शर्मा, अंजू यादव, रामेश्वर रविदास, सच्चिदानंद अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें