फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभा घेराव में सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग

विधानसभा घेराव में सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग

मिहिजाम प्रतिनिधि। आमबागान स्थित भाजयुमो के नगर अध्यक्ष लोकेशनाथ महतो के आवास पर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता तरुण गुप्ता मौजूद थे। मौके पर तरुण गुप्ता ने कहा कि 5...

विधानसभा घेराव में सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Aug 2014 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मिहिजाम प्रतिनिधि। आमबागान स्थित भाजयुमो के नगर अध्यक्ष लोकेशनाथ महतो के आवास पर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता तरुण गुप्ता मौजूद थे। मौके पर तरुण गुप्ता ने कहा कि 5 अगस्त को रांची में विधानसभा का घेराव को लेकर आज की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में रांची जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई घेराव कार्यक्रम में मिहिाजम क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि घेराव का मुख्य उद्देश्य टेट परीक्षा में पास शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होना, बाहरी युवकों को राज्य में प्राथमिकता देना, इसके अलावे लोहे एवं कोयले के व्यवसाय चलाने वाली सरकार के विरोध में यह घेराव रखा गया है। मौके पर विनित यादव, रमेश पंडित, संजीव मुर्मू, सुकुमार सर्खेल, मनोज दे, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें