फोटो गैलरी

Hindi Newsजनता नहीं होने देगी जंगलराज की पुनर्वापसी: कन्हैया

जनता नहीं होने देगी जंगलराज की पुनर्वापसी: कन्हैया

हिन्दुस्तान संवाददाता छपरा। छपरा विधानसभा उपचुनाव के घोषित बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया सिंह ने कहा कि जब बिहार में जंगल राज चरम पर था तो मेरी भी राजनीति चरम पर थी। बिहार सरकार के गुर्गे लोकसभा चुनाव में...

जनता नहीं होने देगी जंगलराज की पुनर्वापसी: कन्हैया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Aug 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान संवाददाता छपरा। छपरा विधानसभा उपचुनाव के घोषित बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया सिंह ने कहा कि जब बिहार में जंगल राज चरम पर था तो मेरी भी राजनीति चरम पर थी। बिहार सरकार के गुर्गे लोकसभा चुनाव में जब बूथ लूट रहे थे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मैंने डंटकर उनका मुकाबला किया।

फिर इतिहास बना और सारण संसदीय क्षेत्र में काउंटर माइंड चुनाव हुआ। छपरा के इस उपचुनाव में पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए मैं सांसद राजीव प्रताव रूडी, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह सहित अन्य तमाम नेताओं के प्रति अभार व्यक्त करता हूं।

वे शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जदयू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें आठ वर्षों तक साथ रख कर अपना संस्कार सिखाया वे फिर वापस वहीं लौट गये जहां थे।

ऐसा होता है। लोग अपने मूल संस्कार नहीं भूलते। वे बड़े भाई के पास लौट जंगल राज-2 का आगाज करना चाहते हैं। लेकिन जनता उनके मंसूबे को नहीं पूरा होने देगी। लोग उस राज के अपहरण, लूट, रंगदारी और हत्या की वारदातों को भूले नहीं हैं।

छपरा के व्यवसायियों को याद है जंगलराज में रंगदारी वसूले जाने के वाकये और आम लोगों को याद है अराजकता वाले वे दिन। उन्होेंने कहा कि बीजेपी शालीनता से चुनाव लड़ेगी और जनता ने मौका दिया तो छपरा में भ्रष्टाचार, दुराचार और अत्याचार नहंीं होने दूंगा।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और नामांकन के बाद जिला स्कूल मैदान में चुनावी सभा होगी। इस सभा को एनडीए के नेता संबोधित करेंगे। सब्सिडी घोटाले के केस के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वे निर्दोष हैं, इसलिए डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि यदि वे दोषी हैं तो फांसी पर सरकार फांसी पर चढ़ा दे। लेकिन इसके पहले सच्चाई की जांच तो करे।

न नोटिस, न सर्टिफिकेट केस और थाने में प्राथमिकी उनकी समझ से परे है। सामान की आपूर्ति कृषि विभाग के परमिट पर हुआ है तो इसमें डीलर दोषी कैसे बन गया? इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, लोजपा जिलाध्यक्ष बीगन मांझी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह, प्रो केबी सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें