फोटो गैलरी

Hindi Newsदुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता सहित दो गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता सहित दो गिरफ्तार

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता गांधी नगर इलाके में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता एवं मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई।...

दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता सहित दो गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता गांधी नगर इलाके में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता एवं मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर इस संबंध में दुष्कर्म एवं पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशोरी परिवार सहित गांधी नगर में रहती थी। उसके परिवार में मां के अलावा सौतेला पिता है। उसकी मां एक धागे की फैक्टरी में काम करती है जिससे परिवार का गुजारा चलता है।

उसका सौतेला पिता नौकरी नहीं करता। बीते मंगलवार को किशोरी की तबियत खराब होने पर मां उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर उसकी मां हैरान रह गई। महिला ने जब किशोरी से इसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता एवं मकान मालिक धमकी देकर बीते एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें