फोटो गैलरी

Hindi Newsजलाभिषेक को जा रहे कांवरियों का किया स्वागत

जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों का किया स्वागत

प्रतापगढ़। संगम से जल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों का शहर में कई स्थानों पर स्थानीय कांवरिया संघ की ओर से स्वागत किया गया। जोगापुर स्थित सीताराम धाम, अजीत नगर व चिलबिला बाजार...

जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों का किया स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। संगम से जल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों का शहर में कई स्थानों पर स्थानीय कांवरिया संघ की ओर से स्वागत किया गया। जोगापुर स्थित सीताराम धाम, अजीत नगर व चिलबिला बाजार में कांवरिया संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने उनके पैर धोकर भोजन कराया। इसके पश्चात कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए शिवधाम की ओर रवाना हुआ। इस दौरान अभिषेक मिश्र, अनुराग मिश्र, विजय सिंह, आशुतोष, आशीष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें