फोटो गैलरी

Hindi Newsसांप्रदायिक शक्तियों का सफाया तय : पूर्व मंत्री

सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया तय : पूर्व मंत्री

मोतीपुर। एक संवाददाता। राजद, कांग्रेस व जदयू का गठबंधन हो जाने से इस बार सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया हो जायेगा। ये बातें पूर्व मंत्री डाॠ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष मो....

सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया तय : पूर्व मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jul 2014 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मोतीपुर। एक संवाददाता। राजद, कांग्रेस व जदयू का गठबंधन हो जाने से इस बार सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया हो जायेगा। ये बातें पूर्व मंत्री डाॠ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. जावेद अहमद के आवास पर ईद मिलन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन के पास 31 प्रतिशत वोट है। जबकि राजद, कांगेस व जदयू गठबंधन के पास 69 प्रतिशत वोट है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा उप चुनाव में गठबंधन ने पांच में से तीन सीटों पर विजय हासिल की था।

इस बार दस में दस सीटें जीतेगी। श्री सिंह ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व काफी गरजते थे। केन्द्र में सत्ता संभालते ही उनकी बोलती बंद हो गई है। मोदी सरकार में देश असुरक्षित हो गया। चीन और पाकिस्तान सीमा पर आये दिन भारतीय सैनिक को ललकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह में पाकिस्तान युद्ध विराम का उल्लंधन कर 29 बार घुसपैठ कर चुका है। मोदी की कथनी और करनी की पोल खुल चुकी है।

उन्होंने कहा कि सांसद रामाकिशोर सिंह पर पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ में 36 मामले दर्ज हैं। मौके पर विधायक ब्रजकिशोर सिंह, जितेन्द्र राय, नागेन्द्र सहनी, अरुण सिंह, मुश्ताक अहमद भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें