फोटो गैलरी

Hindi Newsनए नियमों के तह संचालित होंगे माध्यमिक स्कूल

नए नियमों के तह संचालित होंगे माध्यमिक स्कूल

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के माध्यमिक स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत सभी माध्यमिक खासकर नव उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों का प्रबंधन और संचालन समान नियम के तहत...

नए नियमों के तह संचालित होंगे माध्यमिक स्कूल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Jul 2014 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के माध्यमिक स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत सभी माध्यमिक खासकर नव उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों का प्रबंधन और संचालन समान नियम के तहत होगा।

शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेवारी पूरी तरह से प्रधानाध्यापक पर होगी। जिन मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बनाया गया है, उनमें मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को उप-प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात किया जा सकता है।

तमाम स्कूलों की शिक्षण अवधि और शैक्षणिक कार्य एक समान समय-तालिका के अनुसार होंगे। इन स्कूलों में मॉनिटरिंग पर खास ध्यान देते हुए प्रबंधन समिति का गठन शिक्षा का अधिकार के तहत किया जाएगा। राज्य में 2009 से 2014 तक करीब 1200 मध्य स्कूलों को उत्क्रमित कर माध्यमिक स्कूल बनाया गया है।

इन स्कूलों में इस वर्ष से पढ़ाई भी शुरू हो गई है। 2009 में 344, 2010 में 443, 2011 में 165, 2013 में 201 मध्य स्कूलों को उत्क्रमित किया गया है। इनके बेहतर संचालन के लिए प्रधानाध्यापक, कार्यालय सहायक और लैब अटेंडेंट के 952 पद सृजित किए गए हैं। इन पर बहाली होने वाली है। प्रधानाध्यापकों की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। लैब अटेंडेंट और कार्यालय सहायक की बहाली के लिए विभाग कसरत करने में लगा है।

उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों में जब तक नियमित प्रधानाध्यापक तैनात नहीं हो जाते, तब तक मध्य स्कूल में कार्यरत वरीय नियमित वेतनमान वाले स्नातक शिक्षक को प्रभारी प्रिंसिपल बनाया जाएगा। मध्य स्कूल में स्नातक शिक्षक मौजूद नहीं होने पर माध्यमिक स्कूल में योगदान तिथि के आधार पर कार्यरत वरीयतम शिक्षक को प्रभारी प्रिंसिपल बनाया जाएगा।

वर्तमान नियम में नवउत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों के संचालन के लिए अलग से कोई प्रावधान नहीं था। इस वजह से पहले से मौजूद और नवउत्क्रमित स्कूलों के संचालन नियमावली में अंतर था।

अब इसे दूर करते हुए एक समान कर दिया गया है। प्रबंधन समिति होगी स्कूलों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक माध्यमिक स्कूल (नवउत्क्रमित समेत) में प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। इसका कार्य शुरू हो गया है। प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में गठित इस समिति में चार अन्य सदस्य होंगे। सदस्यों में वरीय शिक्षक, पंचायती राज इकाई के प्रतिनिधि, संबंधित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक और लेखापाल (लेखापाल की अनुपस्थिति में लेखा का काम करने वाले शिक्षक) शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें