फोटो गैलरी

Hindi Newsकुछ डॉक्टर गैंग बनाकर कर रहे काम : स्वास्थ्य मंत्री

कुछ डॉक्टर गैंग बनाकर कर रहे काम : स्वास्थ्य मंत्री

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि सीनियर डॉक्टर काम करने में आनाकानी कर रहे हैं। वह मरीज कम देखते हैं दादागीरी ज्यादा कर रहे हैं। सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाने...

कुछ डॉक्टर गैंग बनाकर कर रहे काम : स्वास्थ्य मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Jul 2014 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि सीनियर डॉक्टर काम करने में आनाकानी कर रहे हैं। वह मरीज कम देखते हैं दादागीरी ज्यादा कर रहे हैं। सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाने पर अमादा हैं। गैंग बनाकर साथी डॉक्टरों को भड़काते हैं। वह मनमाफिक तबादला भी चाहते हैं। सरकार किसी भी डर और दबाव में आने वाली नहीं है।

नियमानुसार काम कर रही है। जनता से किए गए वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। सोमवार को यहां होटल गोमती में 'सघन दस्त नियंत्रण' पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ सीनियर डॉक्टर व्यवस्था को बरबाद करने पर अमादा हैं।

सरकार के इरादे नेक और मजबूत हैं। यही वजह है कि डॉक्टर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और घोटालेबाज 72 डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। इसी क्रम में 27 डॉक्टरों को निलंबित किया जा चुका है।

जल्द ही बाकी डॉक्टरों पर भी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 95 फीसद डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं। केवल पांच प्रतिशत डॉक्टर ही बिगड़े हैं। जो कि ब्लैकमेल कर रहे हैं। नए डॉक्टर अच्छा काम कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें