फोटो गैलरी

Hindi Newsउपेन्द्र कुशवाहा तीन दिवसीय बिहार दौरे पर

उपेन्द्र कुशवाहा तीन दिवसीय बिहार दौरे पर

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे शुक्रवार की...

उपेन्द्र कुशवाहा तीन दिवसीय बिहार दौरे पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे शुक्रवार की रात 10 बजे आएंगे और सुबह बक्सर के लिए निकलेंगे। इसके बाद सासाराम, डेहरी एंड सोन के बाद पटना लौट आएंगे। 27 जुलाई को मिलन समारोह में शामिल होंगे।

30 जुलाई की सुबह नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता अभयानंद सुमन ने दी। प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फेसबुक पर जारी पोस्ट पर प्रतिक्रिया में कहा है कि नीतीश कुमार अगर सत्ता हासिल नहीं करना चाहते हैं, तो राजद, कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ महागठबंधन की बात नहीं करते।

बिहार की जनता ने 2005 और 2010 के चुनाव में जंगलराज के विरोध में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था। इस गठबंधन से यह साबित हो गया कि वे जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें