फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवसेना प्रमुख के विरोध में राजद का प्रदर्शन

शिवसेना प्रमुख के विरोध में राजद का प्रदर्शन

रांची। राजद के बैनर तले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं सांसद राजन विचारे के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव के अनुसार ठाकरे एवं विचारे ने संसद के कैंटिन में कर्मचारी...

शिवसेना प्रमुख के विरोध में राजद का प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। राजद के बैनर तले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं सांसद राजन विचारे के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव के अनुसार ठाकरे एवं विचारे ने संसद के कैंटिन में कर्मचारी रोजेदार अरशद के मुंह में जबरन रोटी डाल दिया गया था।

इसके विरोध में बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया गया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी। यादव ने कहा है कि ऐसा संसदीय प्रणाली मंे पहली बार हुआ है। मोदी सरकार में धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन में राजकिशोर सिंह यादव, मंतोष यादव, लाल बिहारी शर्मा, दीपक वर्मा, केदार प्रसाद, रजिया खातून, राशिद खान आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें