फोटो गैलरी

Hindi Newsएक करोड़ 40 लाख का हाईटेक नर्सरी केंद्र का शिलान्यास

एक करोड़ 40 लाख का हाईटेक नर्सरी केंद्र का शिलान्यास

केरेडारी प्रतिनिधि। झारखंड राज्य बागवानी मिशन अंतर्गत केरेडारी के कृषि फाॠर्म में कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने शुक्रवार को एक करोड़ 40 लाख की लागत से हाईटेक नर्सरी केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र...

एक करोड़ 40 लाख का हाईटेक नर्सरी केंद्र का शिलान्यास
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

केरेडारी प्रतिनिधि। झारखंड राज्य बागवानी मिशन अंतर्गत केरेडारी के कृषि फाॠर्म में कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने शुक्रवार को एक करोड़ 40 लाख की लागत से हाईटेक नर्सरी केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र दस हेक्टेयर जमीन पर खुलेगा। कृषि फाॠर्म में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि केरेडारी की सभी पंचायतों में कृषि बैंक खोला जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि से संबंधित 600 करोड़ योजना की स्वीकृति मिली है, जिसे अविलंब धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन समय कम मिला है।

कृषि निदेशक डा प्रभाकर सिंह ने कहा कि अभी के दौर में हाईटेक टेक्नोलाजी बहुत जरूरी है। केला और फूलों के लिए इसे अपनाएं, तभी कृषक संपन्न हो सकते हैं। तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। जिसमें केला की उन्नत खेती, गेंदा फूल और ग्लेडियस फूल की खेती की पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम जिला उद्यान पदाधिकारी के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक प्रशांत वर्मा और संचालन जन जागरण केंद्र के समंवयक नरेश ठाकुर ने किया।

मौके पर डाॠ डीके राघव, समीर रंजन, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अशोक सम्राट के अलावा बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ राजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें