फोटो गैलरी

Hindi Newsविपक्ष की आवाज दबाना चाहती है सरकार : मोदी

विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है सरकार : मोदी

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि सरकार सदन में विपक्ष की अवाज दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को परिषद में घटना पूर्व मुख्यमंत्री...

विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है सरकार : मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Jul 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि सरकार सदन में विपक्ष की अवाज दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को परिषद में घटना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर हुई। उच्च सदन में ऐसा पहली बार हुआ।

लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार से श्री कुमार बौखला गए हैं। विधान परिषद स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस से बातचीत में श्री मोदी ने कहा कि जदयू सदस्य संजय सिंह की सीट पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार के बगल में है।

उनके उकसावे पर ही श्री सिंह का तेवर आक्रामक हुआ। पिछड़ों और अतिपिछड़ों को छात्रवृत्ति देने के सवाल पर सरकार सदन में घिरने लगी। स्थिति देख मसले से ध्यान हटाने के लिए पूर्व सीएम ने अपने सदस्यों को उकसा दिया और वह आपत्तिजनक व्यवहार करने लगे। श्री मोदी ने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि घटाने के सवाल पर सरकार संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रही थी। बावजूद विपक्ष शांत हो गया। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अगला प्रश्न पुकार दिया।

सत्येन्द्र नारायण सिंह ने अगला प्रश्न पूछ भी लिया। लेकिन इसी बीच संजय सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वह काफी आक्रामक हो गए। राजनीतिक विरोध में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। हम भी विरोध करते हैं, लेकिन मर्यादा को कभी नहीं भूलते। नेता प्रतिपक्ष अगर हम बने हैं, तो उनकी कृपा से नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें