फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य में बन गया है भय का माहौल : मोदी

राज्य में बन गया है भय का माहौल : मोदी

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में भय का वातावरण बन गया है। भय पैदा करने वाली घटनाओं की संख्या 2005 के आंकड़े को पार कर गई है। बीस दिन में पुलिस...

राज्य में बन गया है भय का माहौल : मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Jul 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में भय का वातावरण बन गया है। भय पैदा करने वाली घटनाओं की संख्या 2005 के आंकड़े को पार कर गई है। बीस दिन में पुलिस फायरिंग की तीन घटनाएं हुई। ट्रेनों पर लगातार नक्सली और आपराधिक हमले हो रहे हैं। श्री मोदी बुधवार को प्रेस से बात कर रहे थे।

इसके पहले विधान परिषद में रजनीश कुमार ने विधि-व्यवस्था को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया, जिसे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अस्वीकृत कर दिया। लेकिन शून्यकाल में संजय मयूख ने ज्योंही सुपौल में पुलिस फायरिंग का मामला उठाया भाजपा सदस्य वेल में चले गए।

सभापति श्री सिंह ने कार्यवाही भोजनवकाश तक के लिए स्थगित कर दी। श्री मोदी ने कहा कि सुपौल के कन्हौली के पास पुलिस पिटाई से रिक्शा चालक की मौत हो गई। थाने ने प्राथमिकी नहीं ली। लोग उग्र हुए तो पुलिस ने तीन चक्र गोलियां चला दी।

इस्माइलपुर और रफीगंज के बीच नक्सलियों ने रेल ट्रैक उड़ा दी। सभी ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। नक्सलियों ने बिहार बंद की घोषणा की थी, ऐसे में सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। धरहरा में एक महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

ये घटनाएं बताती हैं कि राज्य में विधि व्यवस्था का क्या हाल है। जब से राजद से जदयू का तालमेल हुआ है तब से राजद समर्थक अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अगर विधि व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो न विकास होगा और न ही निवेश। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद सरकार की पुलिस पर पकड़ ढीली हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें