फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा में फ्लाईओवर का सर्वे जल्द

टाटा में फ्लाईओवर का सर्वे जल्द

रांची ब्यूरो प्रमुख। केंद्र सरकार ने जमशेदपुर, रांची और धनबाद में फ्लाईओवर बनाने में भी मदद की पेशकश की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा को पत्र...

टाटा में फ्लाईओवर का सर्वे जल्द
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Jul 2014 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची ब्यूरो प्रमुख। केंद्र सरकार ने जमशेदपुर, रांची और धनबाद में फ्लाईओवर बनाने में भी मदद की पेशकश की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा को पत्र लिख कर बताया है कि तीनों शहरों में फ्लाईओवर बनाने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार सर्वेक्षण का काम शुरू करायेगी।

केंद्र सरकार राज्य सरकार को इस काम में हर तरह की मदद के लिए तैयार है। मालूम हो कि रांची और धनबाद शहर पिछले कई सालों से ट्रैफिक की गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं। रांची-धनबाद एक्सप्रेस हाइवे प्राथमिकता सूची में गडकरी ने पत्र में कहा है कि रांची-बोकारो- धनबाद एक्सप्रेस हाईवे को केंद्र सरकार ने अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। उनका मंत्रालय इस एक्सप्रेस हाईवे के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाने जा रहा है। इस एक्सप्रेस हाईवे का केंद्र सरकार जल्द ही मूल्यांकन करायेगी।

राज्य सरकार ने इस एक्सप्रेस हाईवे के लिए केंद्र सरकार से सहयोग भी मांगा था। इसके बनने से रांची से बोकारो और धनबाद के बीच एक नया कमर्शियल काॠरिडोर खड़ा हो सकता है। केंद्र सरकार ने माना है कि झारखंड में नई सड़कों के ढांचागत विकास की जरूरत है। मुंडा ने उठाया था मामला अर्जुन मुंडा ने बीते चार जुलाई को नितीन गडकरी को एक पत्र लिखकर रांची - बोकारो - धनबाद एक्सप्रेस हाइवे और प्रमुख शहरों में फ्लाइओवर बनाने के लिए केंद्र सरकार से पहल करने का अनुरोध किया था।

उसी पत्र के आलोक में गडकरी ने झारखंड को लेकर केंद्र सरकार की कार्ययोजना से उन्हें अवगत कराया है। रांची-बोकारो-धनबाद एक्सप्रेस हाइवे झारखंड कैबिनेट ने स्वीकृति दी 04 नवंबर, 2012 कुल लंबाई 169 किलोमीटर जमीन की जरूरत 450 हेक्टेयर पहला चरण (रांची से बोकारो) 120 किलोमीटर दूसरा चरण (बोकारो से धनबाद) 49 किलोमीटर कुल लागत 30 अरब रुपए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें