फोटो गैलरी

Hindi Newsविवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार

गावां प्रतिनिधि गावां थाना क्षेत्र के मालडा पंचायत के सिरी गांव में शुक्रवार को ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। थाना में दहेज हत्या का एक मामला अंकित कर गावां पुलिस ने मृतका की सास कौशिलया...

विवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Jul 2014 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गावां प्रतिनिधि गावां थाना क्षेत्र के मालडा पंचायत के सिरी गांव में शुक्रवार को ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। थाना में दहेज हत्या का एक मामला अंकित कर गावां पुलिस ने मृतका की सास कौशिलया देवी को गिरफ्तार कर लिया। शेष नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पूजा देवी की शुक्रवार को सिरी गांव स्थित ससुराल में एक बेड पर लाश पाई गई। उसकी जीभ निकली हुई थी।

लाश के अगल-बगल चूडि़यां टूटी हुई थी और वहां एक बेल्ट भी फेंका हुआ था। मृतका के शरीर पर चोट और हाथ-पैर,गर्दन में रस्सी के निशान देखे गए। मृतका के पिता मेघू यादव तिसरी प्रखंड के भंडारी गांव के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि चार साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी सिरी गांव के कैलाश यादव के पुत्र अनुज यादव से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताडि़त करने लगे।

शुक्रवार को उन्हें बेटी के बीमार होने की सूचना मिली, लेकिन जब वह वहां गए तो उनकी बेटी बेड पर मरी पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की गर्दन को रस्सी से घोंटकर जान ली गई है। गावां पुलिस को आवेदन में उन्होंने अपनी बेटी की हत्या में पति अनुज यादव, ससुर कैलाश यादव, सास कौशल्या देवी और देवर मनीष यादव का हाथ बताया है। पुलिस ने गावां थाना कांड संख्या 88/14 में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया।

शेष की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में छापामारी की जा रही है। वर्जन मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जो साक्ष्य मिले हैं उससे विवाहिता की हत्या की प्रबल संभावना है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की भी बहुत जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। रामचंद्र रजक, थाना प्रभारी गावां थाना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें