फोटो गैलरी

Hindi Newsमझगांव से तीन लाख का हाथी दांत जब्त

मझगांव से तीन लाख का हाथी दांत जब्त

चाईबासा। संवाददाता चाईबासा वन प्रमंडल के अधिकारियों ने गुरु वार को झारखंड ओडिशा सीमा के पास मझगांव थाना क्षेत्र के बलिबांध जंगल से 5 किलो 64 ग्राम हाथी दांत जब्त किया। तीन टुकडों में बंटा यह हाथी...

मझगांव से तीन लाख का हाथी दांत जब्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Jul 2014 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा। संवाददाता चाईबासा वन प्रमंडल के अधिकारियों ने गुरु वार को झारखंड ओडिशा सीमा के पास मझगांव थाना क्षेत्र के बलिबांध जंगल से 5 किलो 64 ग्राम हाथी दांत जब्त किया।

तीन टुकडों में बंटा यह हाथी दांत बैग में छिपाकर जंगल में रखा हुआ था। काला बाजार में इसकी कीमत 3 लाख से अधिक बतायी जा रही है। ऐसे दिया अभियान को अंजाम वन विभाग को लगातार हाथी दांत के तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। विभाग ने एक व्यक्ति को व्यापारी बनाकर हाथी दांत खरीदने जंगल भेजा। उस व्यक्ति ने डील पूरी कर ली। केवल उसे सौंपने की प्रक्रिया बाकी थी। तस्करों ने डिलीवरी मझगांव थाना क्षेत्र के बलिबांध जंगल के पास देने की बात तय की।

इधर, वन विभाग के अधिकारी उसे दबोचने की रणनीति भी बना चुके थे। इसके तहत डीएफओ एसआर नटेश, रेंजर अजय कुमार तथा वनरक्षी और होमगार्ड के जवान जंगल में भेजे गए। विभागीय अधिकारी जब बलिबांध के जंगल से गुजर रहे थे, तब उन्हें एक बाइक के चक्के के निशान दिखे। उस आधार पर जब आगे बढ़े तो झाडि़यों के बीच उन्हें एक काला बैग दिखा। जब उसे खोला गया तो उसमें हाथी दांत के तीन टुकडे़ मिले। विभाग पहले से पड़ा था तस्करों के पीछे: डीएफओ चाईबासा वन प्रमंडल के डीएफओ एसआर नटेश ने बताया कि 30 मार्च 14 को असुरा के पास बईदा के जंगल में हाथी क ो मारने के बाद उसके दांत की चोरी हो गई थी।

उसके बाद से ही विभाग तस्करों को पकड़ने की फिराक में था। आज के अभियान में वनरक्षी बोवा पूरती, सिदयू होनहागा तथा होमगार्ड के जवान भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें