फोटो गैलरी

Hindi Newsखन्नौत पुल किनारे मिली युवक की लाश

खन्नौत पुल किनारे मिली युवक की लाश

 शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद।  खन्नौत पुल के पास युवक का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव लाकर डाला गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिर भी पुलिस शव को कब्जे में...

खन्नौत पुल किनारे मिली युवक की लाश
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Mar 2014 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

 शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद।  खन्नौत पुल के पास युवक का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव लाकर डाला गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिर भी पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए नहीं पहुंचा। रेलवे खन्नौत पुल के पास एक गड्ढे में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।

खबर सुनकर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के शरीर पर नीली जींस, नीला स्वेटर, क्रीम कलर की शर्ट पहने हुए है। उसके सिर के पास मोजे और बैग पड़ा है। बैग खाली था और कपड़े निकले हुए पड़े थे। लाश के पास एक डीएल पड़ा था। जिस पर सुमेर सिंह पुत्र अजय पाल सिंह निवासी ईदगाह लखीमपुर खीरी लिखा है। समाजसेवी मोहम्मद सलमान ने रोजा थाने पर लाश पड़ी होने की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया है।

पहले भी मिल चुकी हैं लाशें =जिस जगह पर अज्ञात युवक का शव मिला है। वहीं पर पहले भी लाशें मिल चुकी है। रेलवे लाइन के किनारे पुल के पास महिला की लाश पड़ी मिली थी। इससे पहले हरदोई के युवक का शव पड़ा मिला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें