फोटो गैलरी

Hindi Newsविकास योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पदयात्रा : कांग्रेस

विकास योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पदयात्रा : कांग्रेस

मुरहू। प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिरसा की जन्मस्थली चलकद से पदयात्रा की शुरुआत की। इससे पूर्व भगवान बिरसा की प्रतिमा का पाहन कांडे मुंडा की अगुवाई में बिरसाइतों...

विकास योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पदयात्रा : कांग्रेस
Fri, 16 Nov 2012 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरहू। प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिरसा की जन्मस्थली चलकद से पदयात्रा की शुरुआत की। इससे पूर्व भगवान बिरसा की प्रतिमा का पाहन कांडे मुंडा की अगुवाई में बिरसाइतों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। कांग्रेस ने पंचायत प्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकार और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का उचित लाभ दिलाने के लिए पदयात्रा आरंभ की। इसमें सांसद प्रदीप बलमुचू और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए। मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए बलमुचू ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जिस झारखंड का सपना देखा था, वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

पंचायत चुनाव के बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों को कोई अधिकार नहीं दिया गया है। सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस राज्य के लुटेरे जन के खिलाफ ये लड़ाई हम बिरसा के शहादत की तरह लड़ेंगे। इस राज्य को बनाने में सोनिया और राहुल गांधी ने जिस उद्देश्य को ध्यान में रखा था, उसे इस राज्य सरकार ने लूट-खसोट कर बर्बाद कर दिया है। पदयात्रा में मुख्य रूप से नियल तिर्की, देव कुमार धान, अलेस्टेयर बोदरा, रौशन सुरीन, कालीचरण मुंडा, सुंदरी तिर्की, सोमा कैथा, नईमुद्दीन खान, ओपी मिश्रा आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें