फोटो गैलरी

Hindi Newsगरबा के साथ डांडिया पर झूमेगा शहर

गरबा के साथ डांडिया पर झूमेगा शहर

 मुजफ्फरपुर: कार्यालय संवाददाता नवरात्रि शुरू होने के साथ ही शहर में चारों ओर उत्सवी माहौल छाने लगा है। मां के दरबार में गीत-नृत्य के माध्यम से पुकार लगाने के लिए शहरवासी पूरी तरह तैयारी में...

गरबा के साथ डांडिया पर झूमेगा शहर
Wed, 17 Oct 2012 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

 मुजफ्फरपुर: कार्यालय संवाददाता

नवरात्रि शुरू होने के साथ ही शहर में चारों ओर उत्सवी माहौल छाने लगा है। मां के दरबार में गीत-नृत्य के माध्यम से पुकार लगाने के लिए शहरवासी पूरी तरह तैयारी में जुट गए हैं। शहर के लोग इस बार नवरात्र पर गरबा के साथ डांडिया भी खेलेंगे। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 21 अक्टूबर को ‘गरबा दी रात और और डांडिया उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

मारवाड़ी व्यायामशाला में आयोजित इस उत्सव में चंडीगढ़ के मनीष कौर, कोलकाता के बी.चटर्जी व पटना के कुमार नीरज शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच के राहुल नाथानी ने बताया कि कार्यक्रम की खास बात यह है कि पहली बार लाइव बैंड और वाइब्रेट डांस ग्राउंड बनाया गया है। बच्चों के लिए अलग से डीजे फ्लोर होगा। उत्सव में ग्रुप परफॉर्मेस, वशििष्ट जोड़ी पुरस्कार व कॉस्टयूम अवार्ड आदि भी दिये जायेंगे। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए चंडीगढ़ की डिकोस्टा इवेन्ट को बुलाया गया है।

डांडिया उत्सव पूरी तरह पारविारिक होगा। एक प्रवेश पत्र पर एक जोड़ी को ही प्रवेश मिलेगा। यह जोड़ी पुरुष-महिला या दो महिलाओं के लिए ही मान्य होगी। दो पुरुषों की जोड़ी मान्य नहीं होगी। सुरगंमा कला केन्द्र और इनर व्हील लिच्छवी की ओर से भी 20 अक्टूबर को डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस डांडिया उत्सव की खास बात यह है कि इसमें केवल महिलाएं ही शामिल हो रही हैं।

ं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें