मॉडल हाउस में बन रहा है पांच मंजिला मण्डप
लखनऊ निज संवाददाता मित्रो संघो की ओर से सार्वजनीन दुर्गा पूजा का आयोजन मॉडल हाउस पार्क में किया जाएगा। इसमें बना पांच मंजिला मण्डप खास आकर्षण होगा। इसमें पारम्परिक मिष्ठान दरबेश और मेवे...
लखनऊ निज संवाददाता
मित्रो संघो की ओर से सार्वजनीन दुर्गा पूजा का आयोजन मॉडल हाउस पार्क में किया जाएगा। इसमें बना पांच मंजिला मण्डप खास आकर्षण होगा। इसमें पारम्परिक मिष्ठान दरबेश और मेवे संग दाल के समोसे वितरित किए जाएंगे। महासचिव विनोद कुमार तिवारी डालू के अनुसार मित्रो संघो की ओर से वर्ष 1975 से दुर्गा पूजन मॉडल हाउस पार्क में किया जा रहा है।
मूर्तिकार सुनैनी पाल मां की प्रतिमाएं बना रहे हैं। श्रंगार को अधिक से अधिक वास्तविक रूप दिया जा रहा है। पांच मंजिला भव्य मण्डप का निर्माण पार्क में कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा करवाया जा रहा है। मण्डप की ऊंचाई 55 फुट से अधिक रखी जाएगी। थर्माकोल से नक्काशी का सुन्दर प्रभाव उत्पन्न किया जा रहा है। यही नहीं कोलकाता से सात ढाकियों का दल भी आमंत्रित किया गया है। प्रसाद में खासतौर से पारंपरिक दरबेश और मेवे व दाल के समोसे वितरित किए जाएंगे।
सुरक्षा और भक्तों के आवागमन में सुविधा पर खास ध्यान रखा जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष मधुछन्दा बनर्जी के अनुसार 20 अक्टूबर को दुर्गाषष्टी पर मां का बोधन, आमंत्रण और अधविास परंपरा के अनुसार होगा। 21 अक्टूबर को महासप्तमी अनुष्ठान के बाद 22 अक्टूबर को महाष्टमी की पूजन होगा। संधि पूजन का वहां खास महत्व है। 23 अक्टूबर को महानवमी के पूजन के बाद 24 अक्टूबर को दर्पण वसिरे्जन का कार्यक्रम होगा। पुष्पांजलि रोज सुबह 9:30 से 10:30 तक और आरती शाम 7:30 बजे होगी।
कोजागरी लक्ष्मी पूजन 29 अक्टूबर को होगी। पूजा अनुष्ठान को अधिक गंभीरता देने के लिए इस बार बाल प्रतियोगतिाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करवाए जा रहे हैं।