फोटो गैलरी

Hindi Newsवरिष्ठ साहित्यकार शुक्ल को किया सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार शुक्ल को किया सम्मानित

एटा। आर्य समाज के तत्वधान में बुधवार को साहित्यकार सुनहरी लाल शुक्ल के जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी आयोजित हुई। साहित्यकारों ने उनके उपन्यासों और उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। अध्यक्षता डा....

वरिष्ठ साहित्यकार शुक्ल को किया सम्मानित
Wed, 10 Oct 2012 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा। आर्य समाज के तत्वधान में बुधवार को साहित्यकार सुनहरी लाल शुक्ल के जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी आयोजित हुई। साहित्यकारों ने उनके उपन्यासों और उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। अध्यक्षता डा. प्रेमीराम मिश्र ने की। सबसे पहले सुनहरी लाल शुक्ल जी को शॉल देकर सम्मानित किया गया। साहित्यकार राजेश यादव, अनूप भावुक, अशोक आर्य, राजेंद्र राज ने उनके व्यक्तित्व को सरल और सहज बताया। गिरीश चंद्र पाण्डेय, रवींद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश, ने संस्कमरण सुनाएं। संचालन मुकेश मीत ने किया।

इस मौके पर केपी सिंह, बाबी गुप्ता, दशरथ शर्मा, वंशी यादव, कृतार्थ शर्मा, राहुल कौशिक, चित्रांश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें