फोटो गैलरी

Hindi Newsविकलांग विस्थापितों को नहीं दिया गया राहुल से मिलने

विकलांग विस्थापितों को नहीं दिया गया राहुल से मिलने

बोकारो प्रतिनिधि। विकलांग विस्थापित बेरोजगार विकास संघ के सदस्यों को मांग पत्र सौंपने के लिए राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया गया। कार्यक्रम स्थल पुस्तकालय मैदान में जब वे मिलने की कोशशि की तो सुरक्षा...

विकलांग विस्थापितों को नहीं दिया गया राहुल से मिलने
Wed, 26 Sep 2012 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो प्रतिनिधि। विकलांग विस्थापित बेरोजगार विकास संघ के सदस्यों को मांग पत्र सौंपने के लिए राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया गया। कार्यक्रम स्थल पुस्तकालय मैदान में जब वे मिलने की कोशशि की तो सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हे अपने कब्जे में ले कर सिटी थाना ले गए जिन्हे बाद में छोड़ दिया गया। उनका मांग पत्र पुलिस अधिकारी पंचानंद सिंह ने ले कर राहुल गांधी तक पहुंचा दिया। पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र सिंह से मिलवाया।

श्री सिंह ने उनकी मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उनकी मुख्य मांगे नियोजन की है। जिसके लिए वे 3 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। एडीएम के समक्ष उनका क्रमबद्ध भूख हड़ताल चल रहा है। मिलने वालों में अध्यक्ष भरत लाल ठाकुर, बैजनाथ केवट, सिकंदर अंसारी, चंद्रिका पांडेय, गुलाब कु महतो, मंजूर आलम, चांद राजा, नौशाद अंसारी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें