पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
भत्ता लागू न होने से कर्मचारियों में रोष
First Published:19-08-12 11:36 PM
उत्तरकाशी, एजेंसी
राज्य के सभी कर्मचारियों को विशेष सीमांत भत्ते के स्थान पर सिर्फ सीमांत विकास खंडों को ही सीमांत भत्ता दिए जाने से कर्मचारी-शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने जल्द सभी सीमांत जनपदों में कार्यरत कर्मचारियों को सीमांत भत्ते का लाभ नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उत्तराखंड कर्मचारी-शिक्षक महासंघ की बैठक में कर्मचारी-शिक्षकों ने राज्य के सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ के स्थान पर सिर्फ सीमांत विकासखंडों में ही भत्ता अनुमन्य करने पर कड़ा रोष जताया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी संगठनों के आंदोलन के बाद पुन: सीमांत भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। लेकिन वह भी सिर्फ सीमांत विकासखंडों में कार्यरत कर्मचारियों को ही दिया जा रहा है। जो कि केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली भत्ते की धनराशि का आधा भी नहीं है। उन्होंने सरकार पर केंद्र व राज्य कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जल्द मामले का हल न निकालने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष वशिन सिंह राणा, सुन्दर नारायण मिश्रा, शैलेन्द्र नौटियाल, खुशाल सिंह चौहान, मनमोहन पंवार आदि मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
