सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
विजुलिया मोड़ में सड़क जाम
First Published:10-08-12 11:41 PM
प्रतिनिधि
सड़क दुर्घटना में घायल भागाबाध गांव निवासी सियालजोरी थाना का चौकीदार झाबु महतो की गुरूवार की रात इलाज के दरम्यान हुयी मौत के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को बिजुलिया मोड़ के निकट चास तलगडिम्या पथ को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। सड़क जाम का नेतृत्व झाविमो नेता अमर बाउरी ने किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त की शाम सियालजोरी थाना के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा धक्का मार दिया था।
ग्रमाीणों के अनुसार गाड़ी इलेक्ट्रो स्टील कंपनी की थी। जिसके कारण मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे सड़क जाम कर दिया। इस संबंध में चास इंस्पेक्टर एनपी सिंह ने जाम कर्ताओं से वार्ता किया एवं मृतक के बेटे को विभागीय स्तर में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए तत्काल प्रयास एवं एक पुत्र को कंपनी में रोजगार व किया कर्म इलाज में हुयी खर्च देने का आश्वास देने के बाद जाम हटा। इस अवसर पर वार्ता में कृपानाथ मुखर्जी, पहाड़ महतो, लखन खवास, मंटू महतो, इसलाम अंसारी, एनुल अंसारी, नंदलाल महतो, चास मु थाना प्रभारी एनडी राय सहित दर्जनों उपस्थित थे।
सड़क जाम के कारण इलेक्ट्रो स्टील के दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। पदाधिकारी व कर्मचारियों के अलावे अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुयी। मनोज महतो।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
