शनिवार, 25 मई, 2013 | 10:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
काम आयी पुलिस और जवानों की चुस्ती
First Published:10-08-12 11:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रांची। संवाददाता। अल्पसंख्यक संगठनों के द्वारा निकाली गई रैली में हो हंगामें की रांची पुलिस को पहले से सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि हो -हंगामे के बाद आनन-फानन में लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, हिंदपीढ़ी और कोतवाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल  रैप के जवानों को भी तैनात कर दिया गया। बावजूद इसके पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के सामने ही तकरीबन आधे घंटे तक असामाजिक तत्व हंगामा करते रहे। इस दौरान कोतवाली डीएसपी ने भी हंगामा कर रहे लोगों से शांत रहने की अपील की, लेकिन कोई पुलिस वालों की सुनने को तैयार न था।

मौके पर तसवीर उतार रहे मीडियाकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। सूझबूझ से टकराव टाला तकरीबन चार बजे रैली में शामिल कुछ युवकों और बुद्धिजीवियों के समझाने बुझाने पर युवक शांत हुए। इस दौरान रैली में शामिल लोग पीछे हट ही रहे थे कि तभी पंद्रह से बीस की संख्या में थड़पखना की तरफ से युवकों का जत्था आ गया। इधर कुछ लोगों ने रैली में हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान लालपुर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने युवकों को रोका।

भीड़ पर हमला कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा। हालांकि बाद में हो-हंगामे की वजह से उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान दोनों तरफ से आक्रोशित हो रही भीड़ को पुलिस ने रोका। थड़पखना की तरफ से आए युवकों को अलबर्ट एक्का चौक पर रोक दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों ने भीड़ को फिर को सर्जना चौक की तरफ रोके रखा था। वर्जनरैली के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। जिन लोगों ने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

तोड़फोड़ के मामले में दुकानदार शिकायत करेंगें तो उनके बयान पर भी अलग से एफआइआर होगी। विपुल शुक्ला, सिटी एसपी, रांची।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°