मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
पहले पुरानी योजनाएं पूरी कर दे एमडीडीए
First Published:10-08-12 11:30 PM
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एमडीडीए शहर को संवारने के लिए एक के बाद एक योजना की घोषणा कर रहा है। लेकिन पुरानी योजनाओं को भुला दिया गया। कई योजनाएं तो शिलान्यास के बाद आगे नहीं बढ़ सकीं। ऐसे में एमडीडीए की भावी योजनाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। इन पर भी ध्यान दे एमडीडीए ने अप्रैल, 2008 में डिफेंस कालोनी में गौरा देवी वाटर पार्क का शिलान्यास किया था। इसके बाद तीन साल तक योजना का खाका खींचने में ही लग गए। इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।
घंटाघर पर चकराता रोड काम्प्लेक्स का काम भी ग्राउंड फ्लोर पर आधा छोड़ दिया गया। फर्स्ट, सैकेंड फ्लोर की बात तो दूर की है। चकराता रोड पर व्यापारियों से जुड़े पुनर्वास के मसले भी उलझे हैं। डिस्पेंसरी रोड काम्प्लेक्स का काम भी धीमी चाल पर है। नगर निगम की जमीनों पर आवासीय कालोनी का प्लान भी ठंडे बस्ते में है। जबकि आवासीय कालोनी के लिए जमीन चिन्हित करने को एमडीडीए व नगर निगम के बीच कई वार्ता हो चुकी हैं।
एमडीडीए में बार-बार अधिकारियों के तबादलों से विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पूरे नहीं होने वाले कामों की समीक्षा होगी। एमडीडीए के साथ जल्द आवासीय योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। विनोद चमोली, मेयर कुछ योजनाओं में देरी जरूरी हुई है। गौरा देवी पार्क योजना में ड्रेनेज की निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। उसे दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरी योजनाओं को भी जल्द पूरा किए जाने के साथ ही नगर निगम के साथ मिलकर जल्द काम आगे बढ़ाया जाएगा।
आर मिनाक्षी सुंदरम, एमडीडीए उपाध्यक्ष।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
