शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 19:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मैदानी क्षेत्र में भी चलें रोटेशन की सेवाएं
First Published:10-08-12 11:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऋषिकेश, हमारे संवाददाता। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये मैदानी क्षेत्र में भी रोटेशन की सेवाएं शुरू करने की वकालत की है। रोटेशन ने रोडवेज के घाटे के लिये निजी परिवहन कंपिनयों को जिंम्मेदार ठहराने पर भी नाराजगी जताई है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासिनक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरी की ओर से जारी बयान कहा गया है कि परिवहन निगम घाटे और करोड़ो के टैक्स भुगतान न कर पाने के लिए निजी परिवहन कंपिनयों के संचालन को दोषी ठहराकर जनता और सरकार को गुमराह कर रहा है।

जबकि निगम को किसी तरह का घाटा नहीं हो रहा है। प्रदेश में परिवहन कर उत्तराखण्ड मोटरयान कराधान अधिनियम 2003 के अनुसार वसूला जाता है,जो सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों पर समान रूप से लागू है। उन्होंने कहा कि निजी परिवहन कंपिनयां विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में भी सबसे अच्छी परिवहन सेवा जनता को उपलब्ध करा रही हैं। इसलिए मैदानी क्षेत्र में रोटेशन को बसें चलाने की अनुमित दी जाय। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रोटेशन को देहरादून, हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर और नैनीताल रूट पर वाहन सेवाएं संचालित करने के लिए परमिट मिलना चाहिए।

इससे सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°