चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
अमेरिका से शवों को लाने का खर्च वहन करेगी सरकार: बादल
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:07-08-12 04:48 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमेरिका के गुरूद्वारे में हुई गोलीबारी के पीडितों के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि शवों को भारत लाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। बादल ने सोमवार देर रात वाशिंगटन में भारतीय राजदूत निरुपमा राव से टेलीफोन पर बात की और उन्हें सूचित किया कि पंजाब सरकार पीडित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।
पंजाब सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शवों को भारत लाने में भारतीय राजदूत का सहयोग मांगा है। बादल ने कल गोलीबारी में मारे गए दो भाइयों सीता सिंह और रंजीत सिंह के दिल्ली में तिलकर नगर स्थित आवास का दौरा किया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीडित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी एलान किया है। बादल ने कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया था कि वह अमेरिका में रहने वाले सिखों की सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने उठाएं।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज अमेरिकी सरकार से आग्रह किया कि सिखों और पंजाबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
सुखबीर ने इस मामले पर एक ज्ञापन दिल्ली में अमेरिकी राजदूत को भेजा है। इस ज्ञापन में सुखबीर ने कहा है कि सिखों और पंजाबियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि गोलीबारी की यह घटना एक पूजास्थल के भीतर हुई है। अमेरिका के विस्कोन्सिन में एक गुरूद्वारे में रविवार को हुई गोलीबारी में हमलावर सहित सात लोग मारे गए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
