अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
चार वर्ष में पूरा हो जाएगा प्रशिक्षण संस्थान
First Published:07-08-12 12:42 AM
हिन्दुस्तान ब्यूरोपटना। केन्द्रीय सड़क अनुसंधान की तर्ज पर बिहार सरकार स्टेट ऑफ आर्टस आवासीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने जा रही है। इसका निर्माण कार्य चार वर्ष में पूर्ण करा लिया जाएगा। यह जानकारी पथ निर्माण मंत्री नवल किशोर यादव ने विधान पिरषद में दी। वह नीरज कुमार के पूछे तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मोकामा स्थित 40 एकड़ जमीन में बन रहे इस अत्याधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र और म्यूजियम के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसमें कनीय अिभयंताओं का हॉस्टल समेत तमाम अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए व्यिक्तगत और व्यवसायिक दोनों स्तर तय विभिन्न श्रेणियों में अनुदान देने की सुविधा मौजूद है। व्यिक्तगत श्रेणी में तीन हजार से 50 हजार तक और व्यावसायिक स्तर पर इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 16 लाख रुपए तक अनुदान देने की सुविधा है। इसके लिए किसानों को आगे आना पड़ेगा। वह प्रो. नवल किशोर यादव के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
वर्मी कम्पोस्ट और जैव उर्वरक से संबिंधत एक अन्य तारांकि प्रश्न राजेन्द्र राय ने किया। इसके जवाब में डिपार्टमेंट कृषि मंत्री ने कहा कि जनवरी 2012 तक 78 आवेदन आए थे। 30 आवेदनों की जांच का काम चल रहा है। सत्येन्द्र नारायण सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि पटना के मुसल्लहपुर बाजार सिमित के प्रांगण में कृषि विभाग का कोल्ड स्टोरेज के लीज धारक से 21 अगस्त 2012 तक आधी राशि जमा करने को कहा गया है।
कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू पूरी तरह सुरिक्षत है। पहले वार्षिक लीज की राशि जमा नहीं करने के कारण संवेदक की लीज रद्द कर दी गई थी। परंतु कोर्ट में मामला चले जाने के कारण कोर्ट ने इस आदेश को स्थिगत कर दिया था।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
