फोटो गैलरी

Hindi Newsइंडिया अगेंस्ट करप्शन का सांकेतिक धरना जारी

इंडिया अगेंस्ट करप्शन का सांकेतिक धरना जारी

नजीबाबाद। हमारे संवाददाता।अन्ना हजारे व उनकी टीम द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर जनलोकपाल बिल को लेकर किये जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में नजीबाबाद में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य सुनील शर्मा समीर...

इंडिया अगेंस्ट करप्शन का सांकेतिक धरना जारी
Wed, 01 Aug 2012 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

नजीबाबाद। हमारे संवाददाता।अन्ना हजारे व उनकी टीम द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर जनलोकपाल बिल को लेकर किये जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में नजीबाबाद में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य सुनील शर्मा समीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुराही बाजार में सांकेतिक धरना जारी रखा। मंगलवार को सुराही बाजार में धरना-स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार में बैठे लोग जनलोकपाल बिल को लेकर गंभीर नहीं हैं।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े कार्यकर्ता अहिंसक रूप से अपना आन्दोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक कि जनलोकपाल बिल लागू नहीं हो जाता। पूर्व जेलर केपी सहि की अध्यक्षता एवं हरशिंकर प्रजापति के संचालन में आयोजित बैठक में सभी को एक जुट होकर आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

सुराही बाजार में जारी आंशिक धरने पर राहुल शर्मा, घसीटा सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद पांण्डे, राजवीर त्यागी, कुमुद कुमार, बलराज त्यागी, नरेन्द्र प्रजापति, प्रदीप पाल, गंगाराम, नरेश शर्मा, सौपाल सिंह, भारत सिंह चौहान, अनिल कुमार, गुलेरिया, सुधीर महेन्द्रा एवं आशू अग्रवाल आदि शमिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें