रविवार, 19 मई, 2013 | 05:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बायोटेक में भी नहीं मिले छात्र, 65 फीसदी सीटें खाली
First Published:21-07-12 11:50 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

एसईई काउंसिलिंग के तहत राज्य के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले में छात्र बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। आलम यह है कि बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए हुई अब तक की काउंसिलिंग में 65-70 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। शनिवार को बायोटेक की काउंसिलिंग में भी राज्य के तकनीकी कॉलेजों को छात्र ढूंढ़े नहीं मिले।

राजधानी के तीन काउंसिलिंग केंद्रों आईईटी में 56, गोयल में 60 और अंबालिका में कुल 13 अभ्यíथयों ने शनिवार को सीट लॉक की। प्रदेश में कुल 1600 सीटों के मुकाबले सिर्फ 712 छात्रों ने दाखिले में दिलचस्पी दिखाई। बायोटेक की भी करीब 65 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं जिन्हें भरे जाने के कोई आसार नहीं है। निजी कॉलेजों में सीधे दाखिले में भी छात्र यूपी के तकनीकी कॉलेजों में दाखिले में रुचि नहीं ले रहे।बायोटेक की काउंसिलिंग से पहले शुक्रवार को बीटेक प्रथम चरण की मुख्य काउंसिलिंग खत्म हो चुकी है और अब भी करीब 70,000 सीटें खाली रह गई हैं। दरअसल, एआई ईईई के अभ्यर्थियों ने भी दाखिले में रुचि नहीं दिखाई थी और इस कारण इस कोटे की ही करीब 26,000 बची सीटों को एसईई मुख्य काउंसिलिंग में शामिल कर भरने की कवायद जारी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°