ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
बालकनी की मुंडेर गिरी, दुधमुंही की मौत
First Published:14-07-12 11:33 PM
वाराणसी कार्यालय संवाददाता। सुदामापुर (भेलूपुर) में शनिवार की सुबह बालकनी की मुंडेर गिरने से सात माह की बच्ची की मौत हो गई। नीचे स्थित चबूतरे पर बैठकर उसकी मालिश कर रही बड़ी मां भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी एमपी सिंह ने परिजनों को प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सुदामापुर निवासी दिनेश रावत उर्फ पुल्लू हलवाई है। घर के सामने ही एलआईसी से रिटायर उसके मौसा शिवप्रसाद का मकान है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पुल्लू की सात माह की पुत्री डॉली को लेकर उसकी भाभी राजकुमारी (32) शिवप्रसाद के चबूतरे पर जा बैठीं। वह उसकी मालिश कर रही थी। इसी समय पहली मंजिल की बालकनी की जर्जर मुंडेर भरभरा कर ढह गयी।
मुंडेर का बड़ा हिस्सा राजकुमारी के सिर पर गिरा। डॉली का सिर फट गया और भेजा बाहर निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार पर लोग दिनेश के मकान की ओर दौड़े। राजकुमारी को तत्काल समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मौके पर पुलिस के साथ ही एडीएम सिटी और स्थानीय पार्षद भी पहुंचे। परिजनों की गुहार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया।
अभी जीभर के देख भी नहीं पाई थी..वाराणसी।
अभी जीभर के देख भी नहीं पाई थी और आंचल सूना छोड़ डॉली चल दी। सुदामापुर में हादसे के बाद बिलखती दिनेश की पत्नी शांति बस इतना ही बोल पा रही थी। तीन साल की पुत्री मिली को चिपका कर वह जार-जार रो रही थी।
लगन में हलवाई के अलावा आम दिनों में कचौड़ी-जलेबी का ठेला लगाकर परिवार का पेट पालने वाला दिनेश पुत्री की मौत पर बिलख भी नहीं सका। उसके सामने बड़े भाई की पत्नी के इलाज की चिंता थी।
पुत्री के शव को दरवाजे पर ही छोड़कर वह भाभी के इलाज के लिए अस्पताल चला गया था। मौके पर मौजूद भीड़ में शामिल हर शख्स विधि के क्रूर विधान को कोस रहा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
