रविवार, 19 मई, 2013 | 22:14 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कार दुर्घटना में चोटिल
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:09-07-12 06:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह सोमवार को सुखना झील के नजदीक हुई कार दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस के मुतातिबक राव की गाडी हरियाणा सचिवालय आते समय सुखना झील के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उनकी प्राथमिक जांच कीगई। उनके दाहिने हाथ में मामूली फ्रेक्चर हुआ है। गाडी में मौजूद उनके निजी सहायक सतीश कुमार, निजी सुरक्षा अधिकोरी तथा ड्राईवर को भी चोटें आई हैं।

मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान, सीपीएस राम किशन फौजी और मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एम एस चोपडा ने पीजीआई जाकर राव के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°