चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
साप्ताहिक ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, 50 हजार नकद लूटे
जमुई, एजेंसी
First Published:06-07-12 03:02 PM
बिहार के जमुई जिले में जमुई रेलवे स्टेशन के पास मुंबई से आसनसोल जा रही साप्ताहिक ट्रेन (12362) में करीब 10 हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक स्लीपर बोगी में घुसकर यात्रियों से करीब 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती आभूषण लूट लिये।
झाझा के जीआरपी थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि रात करीब 12.30 से एक बजे के बीच किउल जसीडीह रेलखंड पर सीएसटीएम आसनसोल एक्सप्रेस (12362) में घुसे करीब 10 अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने जमुई रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को पिस्तौल का भय दिखाकर स्लीपर संख्या नौ में घुसकर करीब 16 से 17 यात्रियों से 50 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी आदि की लूटपाट कर ली।
उन्होंने बताया कि बाद में अपराधी चेन पुलिंग कर खटौना हाल्ट के पास उतरकर फरार हो गये। पीडित यात्रियों के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
