गुरुवार, 20 जून, 2013 | 05:35 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
असामाजिक तत्वों के पथराव के बाद सहरसा में तनाव
सहरसा, एजेंसी
First Published:06-07-12 02:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बिहार के सहरसा जिले में नगर थाना अंतर्गत तिरंगा चौक के पास स्थित एक मंदिर में पथराव कर असामाजिक तत्वों द्वारा बल्ब आदि क्षतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन के बाद शहर में शुक्रवार तनावपूर्ण स्थिति हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शबे बारात के दौरान कल देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तिरंगा चौक के पास स्थित मंदिर परिसर में पथराव करने के बाद वहां बल्ब आदि के क्षतिग्रस्त होने के विरोध में शहर में तनाव व्याप्त है। घटना की जानकारी होने के बाद एक समुदाय के स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सहरसा मधेपुरा रेलखंड पर कुछ देर तक रेल परिचालन बाधित कर विरोध जताया।

उन्होंने बताया कि पास में एक कब्रिस्तान स्थित है जहां शबे बारात के दौरान देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में पथराव किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सुबह विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

डीआईजी संजय कुमार सिंह और सहरसा के जिलाधिकारी मिसबाह बारी शहर में कैंप किये है। जगह-जगह पर पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। दंगा निरोधक वाहन को बुला लिया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°