रविवार, 19 मई, 2013 | 15:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बरमेश्वर हत्याकांड में अब नीलनिधि की ओर शक की सूई
First Published:06-07-12 12:08 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आरा। निज प्रतिनिधि। बरमेश्वर मुखिया हत्याकांड में दो गवाहों बयान कोर्ट में कलमबंद किये गये हैं। अब उनके बयानों से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक गवाह ने हत्या के मामले में नीलनिधि की ओर भी इशारा किया है और कहा है कि कुरमुरी के नीलनिधि सिंह ने बरमेश्वर मुखिया का लाइसेंसी राइफल रख लिया था जिसे मांगने पर उसने गोली चला दी थी।

सिकरहट्टा के निर्भयडिहरा गांव के रहने वाले संजय राय का एसआईटी ने कोर्ट में बयान कलमबंद कराया जिसमें उसने कहा कि जेल में जब वह बंद था तो मुखिया जी ने कहा था, नीलनिधि से कहकर लाईसेंसी राइफल न्यायालय में जमा करा देना। जब उसने नीलनिधि से बात कही तो वह अनाप-शनाप बकने लगा।

विरोध करने पर उसने गोली चला दी जिससे वह जख्मी हो गया। एसआईटी ने पीरो थाने के बचरी गांव के संतोष राय का भी बयान दर्ज कराया है। बयान में उसने कहा कि वह और चंदन जब निर्भयडिहरा स्थित संजय राय के घर पहुंचे तो वह काफी परेशान लग रहा था।

पूछने पर कहा कि मोनू कॉल कर रहा है। उसका कहना है कि मुखिया जी की हत्या में लोग उसे फंसा रहे हैं। संजय ने मोनू से मुखिया जी के लड़के से बात करने की सलाह दी और बार-बार फोन करने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया। संतोष राय ने बयान में एक महत्वपूर्ण खुलासा यह किया कि जब वे लोग फतेहपुर बाजार आये तो वहां चार-पांच लोग आपस में बात कर रहे थे कि बरमेश्वर को मारने के लिए पैसे लिये गये थे।

सभी इतना धीरे-धीरे बातचीत कर रहे थे कि वह समझ नहीं पाया। एसआईटी द्वारा दर्ज कराये गये इन दोनों के बयान से अब नीलनिधि भी शक के दायरे में आ गया है। दो बार पूछताछ के लिए उठाये जाने और छोड़ देने को विवश एसआईटी ने फिर से नीलनिधि की तलाश शुरू कर दी है।

हथियार के लिए बरमेश्वर मुखिया की हत्या किये जाने के बिन्दु पर भी पुलिस ने इन दोनों के बयान के बाद तफ्तीश शुरू कर पूरे मामले को टर्न कर दिया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°