बुधवार, 19 जून, 2013 | 23:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
प्रेमिका को दिखाना चाह रहा था लाइव सुसाइड
बरेली। वरिष्ठ संवाददाता
First Published:05-07-12 09:39 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्यार में धोखा खाये बीटेक छात्र ने फांसी लगाने से पहले अपनी प्रेमिका को फेसबुक पर आत्महत्या का संदेश अपडेट किया। उसके बाद प्रेमिका को सुसाइड का लाइव दिखाने के लिए उसने बेवकैम आन कर दिया और छत के कुंडे में फंदा डालकर लटक गया। जब तक घरवालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र के गले में लैपटॉप लटक रहा था। मौत से पहले उसने मोबाइल का काफी डाटा डिलीट कर दिया और सिम लॉक कर दिया।

सुभाषनगर में रहने वाले डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा धनेटा मीरगंज में सीनियर मेडिकल आफिसर हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा आशू उर्फ आदेश शर्मा भरतपुर (राजस्थान) इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। इन दिनों वह छुट्टियों में घर आया था। डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सुभाषनगर में रहने वाली एक युवती से कॉलेज के समय से प्यार करता था। सोमवार को आशू ने युवती को किसी दूसरे युवक के साथ दोस्ताना लहजे में घूमते फिरते और बात करते देख लिया था। इसके बाद से वह तनाव में था। सूत्रों के मुताबिक आशू ने बुधवार को कई बार प्रेमिका से मोबाइल पर बात की। उसके बाद फेसबुक और गूगल पर उससे लाइव चेटिंग की। बाद में प्रेमिका को मौत का लाइव वीडियो दिखाते हुए फांसी पर झूल गया। बुधवार सुबह डा. चंद्रशेखर शर्मा मीरगंज चले गए। करीब एक बजे मां रामकुमारी अपने दांत दिखाने डॉक्टर के पास चली गईं। शाम चार बजे जब वह लौट कर आए तो उन्होंेने बैठक में आशू के शव को कुंडे में लटका देखा। लोगों की मदद से उसे उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन आशू के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक का बड़ा भाई अंकित बंगलुरू में एक कंपनी में इंजीनियर व अतुल शर्मा जालंधर एनआईटी से एमटेक कर रहा है।

फोन से सारे नंबर डीलेट करने के बाद सिम को किया लॉक
मरने से पहले उसने अपने मोबाइल व सिम के सारे नंबर डिलीट कर दिए। ताकि पुलिस उसके मोबाइल के संपर्क को पता न कर सके कि उसने अंतिम बार किसका मोबाइल नंबर डायल किया था। साथ ही उसने सिम से सारे नंबर मिटाने के बाद उसको लॉक कर दिया

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°