लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
सुल्तानगंज का श्रावणी मेला शुरू
भागलपुर, एजेंसी
First Published:03-07-12 08:38 PM
भगवान शिव की स्तुति में होने वाले तथा एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले की शुरूआत मंगलवार को भागलपुर के सुल्तानगंज से हो गयी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुल्तानगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया।
सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा का प्रवाह होता है और इसका बहुत महत्व है। यहां बाबा अजगैबीनाथ के मंदिर से कांवड़िये सावन के दौरान जल भरकर करीब 100 किलोमीटर पैदल चलकर झारखंड के देवघर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं। मान्यता है कि यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है।
महीने भर चलने वाले श्रावणी मेले में भाग लेने के लिए प्रतिवर्ष बिहार सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों से 15 से 20 लाख श्रद्धालु सुल्तानगंज आते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीते छह वर्ष में श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के लिए कई सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।
70 करोड रुपये की लागत से 84 किलोमीटर पथ बनाया गया है, जिससे सुल्तानगंज और देवघर के बीच दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो गयी है। नगर विकास एवं आवास मंत्री प्रेमकुमार ने कहा कि सुल्तानगंज में गंगा नदी में गंदा पानी न गिरे इसके लिए 49 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू और स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित थे।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
