ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
पति-पत्नी समेत तीन की मौत
पटना, एजेंसी
First Published:28-06-12 11:19 AM
बिहार में पटना जिले के दनियावा क्षेत्र के दनियावा बाजार के निकट गुरुवार तड़के ट्रक और कार के बीच टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
फतुहा पुलिस उपाधीक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि नालंदा जिले के अस्थावा निवासी सुरेन्द्र प्रसाद (55) अपनी पत्नी रेखा देवी (48) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद निजी कार से पटना की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में प्रसाद और उनकी पत्नी के अलावा कार चालक अनिल कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
