शनिवार, 25 मई, 2013 | 12:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
स्मूथ होगी राजधानी की ट्रैफिक
First Published:27-06-12 01:43 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नीतीश कुमार सोनी पटना। उत्तर बिहार और राजधानी के बीच की ‘लाइफ लाइन’ गांधी सेतु से कुछ ही दूरी पर गंगा नदी के ऊपर कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच नये सेतु बनने की हरी झंडी मिलने के बाद लोग भी खुश हैं। दरअसल नया सेतु बनने के बाद राजधानी की ट्रैफिक स्मूथ हो जायेगी।

बाहरी वाहनों का दबाव खत्म होगा और वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर आदि जिलों से राजधानी का फासला कमने के साथ ही सफर सुहाना हो जायेगा। फिलहाल करीब 50 हजार बड़ी-छोटी गाडिम्यां दूसरे जिलों या राज्यों से राजधानी में आती है। इसके अलावा हजारों वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरने वाली न्यू बाइपास और एनएच से गुजरते हैं।

वैसे नया सेतु बनने पर सड़क पर ट्रैफिक को लेकर होने वाली परेशानी से लोगों को छुटकारा मिल जायेगा। तब शहर में सिर्फ ‘इंटरनल ट्रैफिक’ होगा। नया सेतु के होने पर विशेषकर दक्षिण बिहार, पूर्व बिहार, झारखंड आदि जगहों से आने वाले वाहनों को राजधानी के बाहर से जीरो माइल होकर उत्तर बिहार (हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सोनपुर, छपरा आदि) की ओर जाने की दरकार नहीं रहेगी।

वे वाहन कच्ची दरगाह के पास से ही सेतु पार कर जाएंगे। फिलहाल ये वाहन कच्ची दरगाह से जीरो माइल होते हुए सेतु के रास्ते जाते हैं। इसके कारण कच्ची दरगाह, दीदारगंज से लेकर जीरो माइल (एनएच 30), न्यू बाइपास तक अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसका बुरा असर शहर की ट्रैफिकपर भी पड़ता है।

ट्रैफिक पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक नये सेतु के अस्तित्व में आने पर दीदारगंज से जीरो माइल के बीच जाम की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। कच्ची दरगाह के समीप बनने वाले सेतु का निर्माण कार्य अगले पांच वर्षो में पूरा होना है। इधर 2014 तक सोनपुर-दीघा रेल सह सड़क सेतु बन कर तैयार हो जाने की संभावना है।

पिछले कई वर्षो से चल रहे इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद खासकर आरा, बक्सर आदि इलाकों से आने वाले वाहन पटना शहर में प्रवेश करने से पहले ही सोनपुर-दीघा सेतु होते हुए उत्तर बिहार (छपरा, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि) की ओर निकल जाएंगे।

रोज सेतु से गुजरते हैं एक लाख वाहन हर रोज गांधी सेतु होकर करीब एक लाख गाडिम्यां गुजरती हैं। इनमें आधी संख्या बाइक, स्कूटर जैसे छोटे वाहनों की है जो टॉल टैक्स नहीं देते। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेतु पर स्थित सरकारी काउंटर पर कार, जीप, ट्रक आदि बड़े वाहनों से औसतन हर रोज करीब 4 लाख रुपये टॉल टैक्स वसूले जाते हैं।

कभी 4 लाख का आंकड़ा कम जाता है तो कभी साढ़े चार लाख पार कर जाता है। एक वाहन से 10 रुपये लिए जाते हैं यानी 40 हजार से अधिक चार पहिया या उससे अधिक चक्के की गाडिम्यां गुजरती हैं।

वर्तमान हकीकत : हांफता सेतु, कराहता एनएच जाम के कारण गांधी सेतु हांफ रहा है तो एनएच 30 कराहता नजर आता है। इनमें कहीं भी जाम लगे पर इसका सीधा असर सेतु और एनएच पर पड़ता है। एक तो जर्जर सेतु और उस पर ट्रैफिक का दबाव।

जब वाहन सेतु होकर गुजरते हैं तो कई जगहों पर सड़क इस तरह ऊपर-नीचे कंपन करती है मानों वह हांफ रहा हो। सेतु की सड़क की कंपन देख सांसें अटक जाती है। सेतु पर ओवरटेकिंग और ओवरलोडिंग परेशानी का सबब है।

एक-दूसरे को पछाड़ने या ओवरटेक करने में बस-ट्रक या बडेम् वाहन चालक ही नहीं बल्कि छोटी गाडिम्यां भी खतरनाक रफ्तार में दौड़ती है। ऐसे में दुर्घटना, वाहन में खराबी आदि के कारण भी लंबे समय तक जाम लगा रहता है।

प्रशासनिक सख्ती के बाद ओवरटेकिंग पर काफी हद तक काबू पाया गया है पर बेलगाम बस और टेम्पो चालक की मनमानी अब भी परेशानी बनी हुई है। सेतु पर मरम्मत कार्य के कारण ‘वन वे’ होने से भी ट्रैफिक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

डायवर्सन पर विशेषकर बड़ी गाडिम्यों को पार करने में अधिक समय लगने पर दूसरे वाहनों के लिए भी आगे-पीछे सरकना मुश्किल हो जाता है। हाजीपुर छोर पर टोल प्लाजा के समीप वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

वाहन चालकों को पर्ची लेने के लिए लंबा इंतजार करने और रास्ता संकीर्ण होने के कारण वहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इधर राष्ट्रीय उच्च पथ यानी एनएच 30 पर बख्तियारपुर से ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने लगता है।

फतुहा पहुंचने के बाद वाहनों को रेंगने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। जाम भी ऐसा कि एनएच से पटना दिखेगा पर 5-7 किलोमीटर की दूरी तय कर शहर में पहुंचने में घंटों लग जाएंगे। फतुहा से जीरो माइल होते हुए बेउर मोड़ (न्यू बाइपास) तक की दूरी करीब 25 किलोमीटर है पर इसे तय करने में कितना समय लगेगा, यह कहना असंभव है। कई जगहों पर कम चौड़ी सड़क, भौगोलिक व इलाकाई समस्याओं के बीच चालकों की मनमानी ने परेशानी बढ़ाई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°