पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
बटन दबाते ही ट्रैफिक लाइट हो जाएगी रेड
First Published:27-06-12 01:43 AM
नोएडा। कार्यालय संवाददाता। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर बटन दबाते ही ट्रैफिक लाइट रेड हो जाएगी और पैदल यात्री आराम से सड़क पार कर जाएंगे। शहर के अंदर ट्रैफिक को स्मार्ट करने और पैदल लोगों को सुविधा देने के लिए हाइटेक सिस्टम पेलीकन, आधे दर्जन से अधिक चौराहों पर शुरू करने की तैयारी है।
फिलहाल शहर में जिला अस्पताल के पास यह सिस्टम लगा हुआ है। ट्रैफिक विभाग ने इस योजना को लेकर अथॉरिटी को पत्र भेज दिया है। पेलीकन सिस्टम के तहत भीड़भाड़ वाले चौराहों पर दोनों तरफ एक बटन लगाया जाएगा।
सड़क पार करने वाले लोग इस बटन को दबाएंगे तो रेडलाइट हो जाएगी। लाइट रेड होते ही गाडिम्यां रुक जाएंगी और लोग आराम से सड़क पार कर लेंगे। शहर के अंदर सब-वे, अंडरपास, फुट ओवरब्रिज की कमी होने के कारण एक दर्जन से अधिक चौराहे पैदल यात्रियों के लिए खतरनाक हैं।
ऐसे चौराहे सड़क पार करने वाले लोगों के लिए मौत का कारण बन रहे हैं। ट्रैफिक विभाग ने इस सिस्टम को शहर के आधा दर्जन से अधिक चौराहों पर लगाने के लिए पूरी योजना तैयार कर अथॉरिटी को भेज दी है।
विभाग के अनुसार इस साल पेलीकन सिस्टम का काम पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार फोर्टिस, मामूरा, गोलचक्कर, रजनीगंधा, सेक्टर-32, शशि चौक के पास पेलीकन सिस्टम लगाने की तैयारी है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेद्र सिंह यादव का कहना है कि पैदल यात्रियों के लिए हमलोग इस सिस्टम को अन्य चौराहों पर बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और जल्द ही कई चौराहों पर पैदल यात्रियों को इस सिस्टम से राहत मिलेगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
