बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कल से
First Published:23-06-12 11:48 PM
गाजियाबाद। हमारे संवाददाता
हाईस्कूल तक की मान्यता वाले कॉलेजों के छात्रों को 11वीं में दाखिले के लिए इस बार मशक्कत करनी पड़ेगी। हाईस्कूल का इस दफा 89.12 प्रतिशत रिजल्ट आया है। जिले में 91 हाईस्कूलों के करीब 9500 छात्र विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेंगे। शहर व देहात के प्रमुख कॉलेजों में साइंस और कॉमर्स के सीमित सेक्शन होने के कारण छात्रों को मनपसंद स्ट्रीम से समझौता करना पड़ सकता है।
शहर के प्रमुख एसडी इंटर कॉलेज, एसएसडी, सेठमुकंदलाल और कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार से 11वीं में प्रवेश की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। साइंस व कॉमर्स में प्रवेश के विकल्प न के बराबर25 जून से शहर के एसडी इंटर कॉलेज, एसएसडी, सेठ मुकंदलाल और कन्या वैदिक कालेज में छठवीं, नौवीं के साथ ग्यारहवीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।
इन कॉलेजों का शत-प्रतिशत रिजल्ट होने व अधिकांश छात्रों के 11वीं में प्रमोट हो जाने न के बराबर सीटें बची हैं। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए कॉलेजों ने पहले से ही हाथ खड़े करना शुरू कर दिए हैं। एसडी इंटर कॉलेज के पिं्रसिपल मदनकांत शर्मा ने बताया कि कॉलेज में कॉमर्स के चार सेक्शन में 360 व साइंस के तीन सेक्शन में 200 सीटें हैं। दसवीं का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहने से पहले कॉलेज के छात्रों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। अगर सीटें खाली बचती हैं तो फिर बाद में विचार किया जाएगा। एसडी कॉलेज के तरह बाकी कॉलेजों में भी स्थिति जस की तस है।
प्राइवेट स्तर पर बचेगा छात्रों के पास एडशन का अवसरजिले में हाईस्कूल तक की मान्यता वाले 91 कॉलेजों के करीब 9500 छात्रों को दाखिले के लिए इस बार कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हाईस्कूल बोर्ड के बम्पर रिजल्ट से जिले के 104 इंटर कॉलेजों में साइंस, कॉमर्स के साथ आर्ट में भी अधिकांश सीटें उनके होम छात्रों से ही भर गर्ई है।
अगर इंटर कॉलेजों में उन्हें दाखिला नहीं मिलता है तो उनके पर दूसरे जिले के कॉलेजों के दाखिला लेने के साथ प्राइवेट स्तर पर एड़ािशन लेने का ही विकल्प बचेगा। शहर के प्रमुख कॉलेजों में 11वीं में कॉमर्स व साइंस सीटों का हालकॉलेज का नाम साइंस कॉमर्ससेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज 140 80एसडी इंटर कॉलेज 200 360एसएसडी इंटर कॉलेज 140 360कन्या वैदिक इंटर कॉलेज 100 -राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 480 -राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम 100
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
