सोमवार, 20 मई, 2013 | 17:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मस्तिष्क ज्वर से 227 बच्चों की मौत
पटना, एजेंसी
First Published:23-06-12 07:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बिहार में विभिन्न जिलों में फैले मस्तिष्क ज्वर (एक्युट इंसेफलाईटिस सिंड्रोम) के कारण मृतक बच्चों की संख्या बढ़कर शनिवार को  227 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आर पी ओक्षा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा पिछले चौबीस घंटों के भीतर पटना जिला और मुफ्फरपुर में एक-एक बच्चों की मौत होने से मस्तिष्क ज्वर से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 227 हो गयी है।
   
उन्होंने बताया कि मस्तिष्क ज्वर से पटना में 53, मुजफफरपुर में 158 और गया में 11 और वैशाली में पांच बच्चों की मौत हुई।
   
ओक्षा ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर से पीडिम्त छह नये मरीज मुजफफरपुर में भर्ती किए गए हैं जबकि अबतक इससे कुल ग्रसित होने वाले बच्चों की संख्या 573 रही है। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वर के लिए गठित टास्क फोर्स का मानना है कि प्रदेश में मानसून के आ जाने से अब राज्य में मस्तिष्क ज्वर के मरीजों में कमी आएगी।
   
ओक्षा ने बताया कि मानसून के शुरू होने पर गया जिले में जापानी इंसेफलाईटिस (जेई) की रोगियों की बढने की पूर्व के अनुभव को देखते हुए आगामी 15 जुलाई तक गया जिला और उसके पडोसी जिलों औरंगाबाद, नवादा और झारखंड के चतरा जिला में मैलाथियान की सघन फागिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°