UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
कत्ल के बाद घसीटा था लाश को
First Published:21-06-12 11:25 PM
वरीय संवाददाता पटना। बेरहम कातिलों ने पहले धारदार हथियार से संगीता की गला रेत कर हत्या की फिर लाश को घसीटते हुए कमरे में रखा। इसके बाद फ्लैट नंबर 35 का मेन गेट (दरवाजा) खोल कर बाहर निकले। कातिलों के सामने बाहर से दरवाजा बंद करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था।
घटनास्थल पर फैले खून के धब्बे के बीच घसीटने के निशान व अन्य स्थितियां इन्हीं बातों की गवाही देती है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक साईंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने दरवाजा पर लगे लॉकव उसके आपास से फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र किये हैं।
हत्या की खबर मिलने के बाद जब पुलिस संगीता के फ्लैट के अंदर पहुंची तो लाश की दरुगध से ही स्पष्ट हो गया था कि दो-तीन दिन पहले ही हत्या की गई थी। गर्मी का मौसम होने के कारण शव सड़ने-गलने लगा था।
वैसे फ्लैट के बाहर अनहोनी से जुड़ा ऐसा कोई निशान नहीं था कि रिहायशी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को किसी तरह का शक होता। कमरे के अंदर शव से थोड़ी दूरी पर टेबल पर संगीता का मोबाइल और दवाओं के अलावा टमाटर रखे मिले।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कातिल चाहे जो कोई भी हो पर हालात बता रहे हैं कि उसकी मंशा सिर्फ हत्या करनी थी। शव को घसीटा जरूर पर साक्ष्य को छुपाने का उसने कोई प्रयास भी नहीं किया।
लगता है कि हत्या करने के बाद कातिल फ्लैट के मेन गेट से बाहर निकले और गार्ड व अन्य से नजरें बचा कर भाग निकले। पडताल के दौरान विशेषज्ञों की टीम उस समय चौंक गई जब कमरे में बेड पर चादर के उपर सीमेन (स्पर्म) के निशान मिले।
जांच टीम ने इसका सैम्पल भी अपने पास रख लिया है। आने वाले दिनों में गिरफ्तार आरोपितों के पहचान पक्की करने में फिंगर प्रिंट व अन्य नमूनों के जांच रिपोर्ट से पुलिस को काफी मदद मिल सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
