शनिवार, 25 मई, 2013 | 20:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सोनभद्र में युवा वकील का हत्यारोपित गिरफ्तार
First Published:21-06-12 01:29 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सोनभद्र। निज संवाददाता। युवा अधिवक्ता अंशु राय हत्याकांड में आरोपित पांच हजार के इनामी बल्लर सिंह की बुधवार को गिरफ्तारी हो गयी। राबर्ट्सगंज पुलिस ने उसे उरमौरा इलाके से गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में नामजद दो सगे भाई पहले ही पकडेम् जा चुके हैं। पुलिस को अभी तीन आरोपितों की तलाश है। उनके ऊपर कई धाराएं लगायी गयी हैं।

बुधवार की सुबह राबर्ट्सगंज के कोतवाल प्रदीप सिंह चंदेल को अंशु राय हत्याकांड में फरार आरोपित बल्लर सिंह के उरमौरा में मौजूद होने की सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि वह कहीं जाने की फिराक में है। बिना देर किये कोतवाल सदलबल मौके पर पहुंच गये।

उन्होंने हत्यारोपित विवेक सिंह उर्फ बल्लर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मिर्जापुर जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने कहा कि फरार आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। एक मई को सुबह पौने सात बजे राबर्ट्सगंज हाइडिल कालोनी मोड़ पर गोली मारकर युवा अधिवक्ता अंशु राय की हत्या कर दी गयी थी।

उनके पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाई पंकज सिंह व सूरज सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस विवेचना के दौरान वाराणसी के जैतपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह उर्फ राजन सिंह, भदोही के अरविंद सिंह, मिर्जापुर के जीतेन्द्र कुमार दुबे व राबर्ट्सगंज के बिचपई गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ बल्लर सिंह का नाम आया था। पिछले शनिवार को एसपी सुभाष चन्द्र दुबे ने फरार आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°