हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
लड़कियों ने तमंचा लगा किया छात्र का अपहरण
कानपुर। कार्यालय संवाददाता
First Published:17-06-12 11:27 PM
स्वरूपनगर थाने में शनिवार की रात अपहरण का एक अनोखा मामला सामने आया। पीसीएस की तैयारी कर रही एक छात्र के अपहरण का आरोप कुछ लड़कियों पर लगाया गया। यही नहीं अपहृत ने अपने अपहरण की सूचना खुद फोन पर घर वालों को दी। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो छात्र की लोकेशन चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ के पास मिली।
मूलरूप से हरदोई के रायखेमेपुर की अकीला बानो उर्फ चांदनी दो साल से बेनाझावर में डॉक्टर शकूर के यहां किराए पर रह रही थी। वह स्वरूपनगर स्थित रघुवंशी अकादमी से पीसीएस की तैयारी कर रही है। पिता तैय्यब अली के अनुसार, शनिवार सुबह सवा दस बजे अकीला ने उन्हें फोन पर बताया था कि मोबाइल का चाजर्र खरीदने के लिए सोमदत्त प्लाजा जा रही है। उसके बाद फोन करने पर घंटी बजती रही, मगर कॉल रिसीव नहीं की गई। शाम 6:52 बजे अकीला ने अपने पिता को फोन किया। बताया कि वह घर से निकली ही थी तभी पीछे से दो लड़कियां आईं। तमंचा सटाकर उसे एक गाड़ी में बैठा लिया। उस समय गाड़ी में दो लड़के भी थे। उसने यह भी बताया कि किसी जंगल में पड़ी है। दूर वाहन आते-जाते दिख रहे हैं। उसने उठकर सड़क तक आने में असमर्थता जताई।
स्वरूपनगर थाने के इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने कहा कि छात्र की आखिरी लोकेशन लखनऊ स्टेशन की मिली है। छानबीन जारी है। उसे जल्दी ढूंढ लिया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
