ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
समर्थन के बदले मुलायम से कोई वादा नहीं: दिग्विजय
अमरोहा, एजेंसी
First Published:17-06-12 07:27 PM
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को समर्थन देने के बदले कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से किसी तरह का वादा नहीं किया है।
सिंह ने आज पत्रकारों से कहा कि मुखर्जी को जिस तरह से राजनीतिक दोस्ती के आधार पर समर्थन मिल रहा है उसी तर्ज पर तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी को भी उन्हें समर्थन दे देना चाहिए। करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से तैयार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस मोबाइल डिस्पेंसरी को जनता को समर्पित करने आए। सिंह ने यादव को उपराष्ट्रपति बनाने, उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए केन्द्रीय सहायता देने की प्रक्रिया तेज करने या केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में राहत देने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यादव ने आपसी सहमति बनाने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत मुखर्जी को समर्थन दिया और सुश्री बनर्जी को भी ऐसा ही करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के मुद्दे पर उन्होंने कहना था कि यह प्रदेश की जनता के फैसले पर निर्भर करेगा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को कितनी कामयाबी मिलती है। कालेधन मुद्दे पर कांग्रेस की हो रही किरकिरी को नकारते हुए उन्होंने कहा कि कालेधन की वापसी के लिए जितने प्रयास केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार ने किए उतने किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किए।
सिंह ने योगगुरु बाबा रामदेव को कालेधन का व्यापारी बताते हुए कहा कि पहले वह अपने कालेधन का हिसाब दें और उसे सार्वजनिक करें।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल