बुधवार, 19 जून, 2013 | 14:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ट्रक चालक हत्याकांड में आरोपित खलासी गिरफ्तार
First Published:15-06-12 11:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 सोनभद्र। निज संवाददाता

दुद्धी के हथियानी जंगल में तीन दिन पहले ट्रक चालक हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पटाक्षेप किया। इसमें आरोपित खलासी को पुलिस ने गुरुवार की रात रजखड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ट्रक चालक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार खलासी ने बताया कि अप्राकृतिक यौन शोषण से वह तंग आ चुका था। उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने इस कामयाबी पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक 12 जून को ट्रक चालक रामसागर शर्मा व खलासी सुनील कुमार उर्फ छपनू चेरो छत्तीसगढ़ से बालू लादकर इलाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में हथियानी जंगल में शाम पांच बजे ट्रक खराब हो गयी।

इसकी सूचना ट्रक चालक ने मालिक राकेश सिंह को दी। मालिक ने उन्हें रुकने के लिए कहा। उसके बाद चालक व खलासी रात में ट्रक के ऊपर सो गये। इस बीच, 13 जून की सुबह ट्रक चालक का शव ट्रक के ऊपर मिली जिसकी लोहे के राड से कनपटी पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद से ही खलासी भी गायब हो गया था।पुलिस ने ट्रक चालक के बेटे संजय कुमार शर्मा की तहरीर पर हत्या की रिपट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी के सीओ देवेश कुमार शर्मा मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। पूछताछ में आरोपित खलासी ने बताया कि अप्राकृतिक यौन संबंध से तंग आकर उसने ट्रक चालक की हत्या की। उसके मुताबिक ट्रक चालक ने उसके साथ दो बार अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। तीसरी बार करने का प्रयास कर रहा था। विरोध किया तो उसने उसे मारपीट कर ट्रक से भगा दिया। वह कुछ देर तक टहलता रहा। इसके बाद उसने लोहे का राड निकाला और ट्रक पर सो रहे चालक रामसागर शर्मा की कनपटी व सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। राड छोड़कर खलासी भाग गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°