रविवार, 19 मई, 2013 | 20:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बरमेश्वर हत्याकांडः हरकत में आई सीबीआई
पटना(हि.ब्यू.)।
First Published:08-06-12 10:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बरमेश्वर मुखिया हत्याकांड में जारी एसआईटी की तफ्तीश के बीच शुक्रवार को सीबीआई के भी हरकत में आने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि विधिवत जांच को हाथ में लेने के पहले सीबीआई ने मुखिया हत्याकांड से जुड़ी तमाम कहानियों का पन्ना पलटना शुरू कर दिया है। चर्चा यह भी रही कि दिल्ली से आए सीबीआई के डीआईजी स्तर के एक अधिकारी शुक्रवार को आरा भी गए और पुलिस अधिकारियों से मिले।

बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन यह खबर पुष्ट हो रही है कि सीबीआई के डीआईजी दिनेन्द्र कश्यप फिलहाल बिहार में हैं। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की है। हालांकि अधिकारी इसे औपचारिक मुलाकात ही बता रहे हैं। डीआईजी पहले पटना में सीबीआई एसपी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

कुणाल और ड्राइवर से हुई लंबी पूछताछ
एसआईटी ने विधायक सुनील पाण्डेय के रिश्तेदार कुणाल पाण्डेय व उनके ड्राइवर रवि कांत दुबे को करीब 24 करीब घंटे तक हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने दोनों से कॉल डिटेल में मिले तथ्यों के आधार पर कई एंगल से पूछताछ की है। एसआईटी ने खासकर मुखिया की हत्या के पहले और बाद कई नंबरों पर हुई बातचीत के बारे में।

लंबी पूछताछ का आधार यह भी माना जा रहा है कि एसआईटी को कुछ सुराग हाथ लगे थे। दोनों को उनके मोबाइल नंबर से दूसरे नंबरों पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी ली गई है। दरअसल एसआईटी संदेह के आधार पर ऐसे लोगों के कॉल डिटेल को खंगाल रही है जिनके फोन पर मुखिया जी की हत्या के पहले या उसके बाद किसी खास समय पर फोन आया या किया गया हो। सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने कई फोन कॉल के बारे में इन दोनों से जानकारी हासिल की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को फिलहाल दोनों को छोड़ दिया है।

ऑपरेशन अंतिम चरण में!
कहा जा रहा है कि एसआईटी ऑपरेशन के अंतिम चरण में है। काफी हद तक संदिग्धों की पहचान के बाद यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बरमेश्वर मुखिया पर आखिर किसने-किसने गोली चलाई। तफ्तीश में भी यह बात सामने आ चुकी है कि मुखिया पर एक से अधिक हथियारों से गोलियां दागी गई थीं।

चर्चा है कि एसआईटी को समस्तीपुर के भी कुछ लिंक मिले हैं। एसआईटी की टीम उसके आधार पर संदिग्धों को परखने में जुटी है। एसआईटी इस मामले में अभय पाण्डेय नाम के एक शख्स को भी तलाश रही है। अभय की तलाश में एसआईटी ने आरा के कतिरा में छापेमारी भी की थी। अभय तो नहीं मिला था लेकिन उसके भाई अनिल को एसआईटी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।

ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन कर सकती है सीबीआई
बरमेश्वर मुखिया हत्याकांड में सीबीआई दिल्ली और पटना की टीम ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन कर सकती है। हालांकि सीबीआई सूत्रों की मानें तो एक संभावना यह भी है कि जांच दिल्ली की टीम ही करे। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग से अधिसूचना जारी होने के बाद टीम जल्द ही तय कर दी जाएगी। इसके बाद विधिवत अनुसंधान सीबीआई अपने हाथ में ले लेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°